नागपुर दिनांक 24 अक्टूबर (विशेष प्रतिनिधि)
टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर योगगुरु रामदेव ने कहा है कि यह ‘राष्ट्रधर्म’ के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट और आतंक का खेल एक साथ नहीं खेला जा सकता।
बता दें कि दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाना है। टी20 विश्व कप में दोनों टीमों के बीच यह अबतक का छठा मुकाबला है।
नागपुर एयरपोर्ट पर रामदेव ने कहा कि एलओसी पर तनाव के बीच अगर दोनों देश क्रिकेट खेलते हैं तो यह राष्ट्रहित में नहीं हैं। रामदेव ने कई अन्य ज्वलंत मुद्दों पर भी अपनी राय रखी।
बाबा रामदेव के इस बयान पर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने तंज कसा और कहां बाबाजी रुकिए,मोदी है तो मुमकिन है






