प्रॉपर्टी डीलर ने एक ही प्लॉट दो लोगो को बेचा

0
12

नागपूर दिनांक 24 अक्टूबर (प्रतिनिधि)

एक ही प्लॉट 2 लोगों को बेचने वाले प्रापर्टी डीलर सहित 2 लोगों के खिलाफ यशोधरानगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. पुलिस ने लक्ष्मी वैभव कांप्लेक्स, बजाजनगर निवासी चेंबरपू नारायण वेनकप्पा कुलाल (60) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है. आरोपियों में सोहेल अहमद शकील अहमद और कामठी निवासी संतोष जयवंत कोठारी (30) का समावेश है.

चेंबरपू ने दिसंबर 2013 में सोहेल से मौजा भिलगांव के खसरा क्र. 108 में 65 नंबर का प्लॉट 4.80 लाख रुपये में खरीदा था. सोहेल ने इसी प्लॉट के डुप्लीकेट दस्तावेज तैयार किए.

जानकारी होते हुए भी कोठारी ने सोहेल से वही प्लॉट खरीद लिया और सेल डीड करवा ली. दस्तावेजों की छानबीन के दौरान चेंबरपू को धोखाधड़ी का पता चला. उन्होंने मामले की शिकायत यशोधरानगर पुलिस से की. पुलिस ने सोहेल और कोठारी के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here