नागपुर दिनांक 23 अक्टूबर (शहर प्रतिनिधि)
नागपुर शहर के एक नामांकित ज्वेलर्स स्टोर में दो महिला ग्राहक आई और थोड़ी देर बाद ही पुलिस उनकी तलाश में जुट गई
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रद्धानंद पेठ स्थित तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में दो महिलाएं आभूषण खरीदने आई और उन्होंने सोने के आभूषण दिखाने वहां के कर्मचारियों को कहा
महिला कर्मचारी दोनों महिला ग्राहकों को सोने के आभूषण दिखा रही थी तभी उन्होंने काउंटर पर रखी दो सोने की चूड़ियां उडा ली, सोने की चूड़ियों की कीमत लगभग ₹1 लाख 52 हजार रुपए है, उन दोनों के जाने के बाद महिला कर्मचारी सोने के आभूषण वापस रख रही थी तब उनको दो चूड़ियां नदारद होने की बात पता चली
इसकी जानकारी स्टोर मैनेजर को देने पर स्टोर मैनेजर ने पुलिस स्टेशन पहुंच कर दोनों अज्ञात महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है






