फ्लाइट में अचानक आमने सामने आए प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव,जाने फिर क्या हुआ

0
9

फ्लाइट में आज कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव अचानक आमने सामने आ गए दोनों को भी एक दूसरे के फ्लाइट में होने का पता नहीं था

यूपी चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी राजनीतिक पार्टियां एक्टिव हो गई हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी एक ही फ्लाइट में आमने-सामने दिखाई दे रहे हैं।

ये फ्लाइट दिल्ली से लखनऊ आ रही थी। फ्लाइट में मौजूद लोगों ने बताया कि इस दौरान अखिलेश और प्रियंका ने एक दूसरे का अभिवादन किया और एक-दूसरे का हालचाल पूछा। दोनों नेताओं के बीच कुछ मिनट बात भी हुई।

अखिलेश यादव शुक्रवार को दिल्ली दौरे पर थे और यहां उन्होंने अपने पिता मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की, इसके बाद वह लखनऊ वापस लौट रहे थे।

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी लखनऊ आ रही थीं। वह शनिवार को बाराबंकी में कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here