मीठा निम दरगाह के पास सड़क पार कर रहा व्यक्ति,तेज रफ्तार ट्रक और

0
11

सीताबर्डी इलाके में मीठा नीम दरगाह के पास सड़क पार करते समय ट्रक ने राजू नामक 40 वर्षीय व्यक्ति को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। वह मीठा नीम दरगाह परिसर में ही रहता था।

इस मामले में सीताबर्डी थाने के कर्मचारी विजय की शिकायत पर पुलिस ने फरार ट्रक चालक पर धारा 279, 304(अ) व सहधारा 134,177 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार  मीठा नीम दरगाह चौक से गुप्ता टावर की ओर जाने वाले मार्ग पर राजू सड़क पार कर रहा था।

इस दौरान तेज गति से आ रहे चौदह पहिया ट्रक क्र. एम एच- 40- ए.के.- 1580 के आरोपी चालक ने वाहन लापरवाही से चलाते हुए राजू को टक्कर मार दी। हादसे में राजू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।