घर खाली करने बुलाए मजदूर पर उन्होंने….

0
9

किराए का मकान बदलने के लिए किराएदार ने मजदूरों को बुलाया पर मजदूरों ने कुछ ऐसा काम किया पुलिस को बुलाना पड़ गया

तहसील क्षेत्र में किराए का मकान खाली करने के लिए बुलाए तीन मजदूरों में से एक मजदूर ने मौका पाकर अलमारी से करीब 93 हजार रुपए के सोने के गहने चुरा लिए।

किराएदार अनिल शुक्ला की शिकायत पर तहसील पुलिस ने आरोपी सुरेश प्रजापति (55), नाईक तालाब, बांग्लादेश, पांचपावली निवासी को मामला दर्ज कर घटना के आधा घंटे के भीतर ही धरदबोचा।

पुलिस के अनुसार अनिल शुक्ला ज्योति नगर खदान क्षेत्र में किराए के मकान में रहते थे।  उन्होंने दूसरी जगह किराए के कमरे में शिफ्ट होने के लिए सुरेश प्रजापति सहित 3 मजदूरों को बुलाया था, लेकिन सुरेश ने अलमारी का ताला खोलकर उसमें रखे सोने के गहने उड़ा दिए। इस दौरान आरोपियों ने अनिल शुक्ला को कमरे से बाहर भेज दिया और अलमारी रस्सी के सहारे नीचे उतारने के बहाने रुके रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here