सीग्रैम्‍स रॉयल स्‍टैग ने आईसीसी मेन्‍स टी20 वर्ल्‍ड कप के लिए #InItToWinIt मूवमेंट किया शुरू

0
17

सीग्रैम्‍स रॉयल स्‍टैग गर्व के साथ आईसीसी मेन्‍स टी20 वर्ल्‍ड कप(icc mens t20 world cup) के लिये एनर्जी से भरे #InItToWinIt कैम्‍पेन की घोषणा कर रहा है। यह कैम्‍पेन न केवल क्रिकेट के खेल का जश्‍न मनाता है, बल्कि वर्ल्‍ड कप को अपने देश लाने की टीम इंडिया की कोशिशों का समर्थन भी करता है।

इस कैम्‍पेन में मशहूर भारतीय क्रिकेटर्स रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव के साथ-साथ ग्‍लोबल सुपर स्‍टार्स, जैसे केन विलियमसन, आंद्रे रसेल, मिशेल स्‍टार्क और फाफ डू प्‍लेसिस भी हैं। यह कैम्‍पेन चाहता है कि क्रिकेट के प्रशंसक वर्ल्‍ड कप पाने की कोशिश में लगी और नीली जर्सी पहनी भारतीय टीम के समर्थन के लिये एकजुट हों।

क्रिकेट हमेशा से रॉयल स्‍टैग के ब्राण्‍ड कम्‍युनिकेशन में महत्‍वपूर्ण रहा है। विगत वर्षों में आईसीसी के साथ इस ब्राण्‍ड की रणनीतिक भागीदारी और विश्‍व के शीर्ष क्रिकेटरों के साथ इसके जुड़ाव ने दुनियाभर में क्रिकेट के प्रशंसकों के साथ इसका लगाव बढ़ाया है। इस साल यह ब्राण्‍ड अपने हैश-टैग #InItToWinIt के जरिये क्रिकेट से प्‍यार करने वाले हमारे देश की भावना को संजोना चाहता है। हैश-टैग #InItToWinIt ने हमारे देश को भारतीय क्रिकेट टीम का उत्‍साह बढ़ाने के लिये एकजुट कर दिया है।

#InItToWinIt कैम्‍पेन की शुरूआत एक रोमांचक कंज्‍यूमर प्रमोशन से हुई थी, जिसमें प्रशंसक या तो सोशल मीडिया के माध्‍यम से या 7329073290 पर केवल एक मिस्‍ड कॉल देकर और इसमें हिस्‍सा लेकर यूएई में टी20 वर्ल्‍ड कप को लाइव देखने का मौका पा सकते हैं। इस कैम्‍पेन का प्रचार डिजिटल, प्रिंट, रेडियो और ओओएच जैसे माध्‍यमों पर किया जाएगा।

इस नये कैम्‍पेन के बारे में पर्नोड रिकार्ड इंडिया के सीएमओ कार्तिक मोहिन्‍द्रा ने कहा, “क्रिकेट के साथ हमारा सफर साल 2000 में शुरू हुआ था और तब से हमने इस खेल के साथ अपने जुड़ाव को मजबूत ही किया है। साल 2018 से हम अपने उपभोक्‍तओं के एकमात्र जुनून क्रिकेट का हिस्‍सा बनने के अपने सफर में आईसीसी के गौरवशाली भागीदार रहे हैं।

रॉयल स्‍टैग हमेशा से अपनी फिलोसॉफी “लिव इट लार्ज’’ पर चला है और लोगों को बड़े सपने देखने और अपनी किस्‍मत खुद बनाने की प्रेरणा दी है। इस साल हम एक अनोखे कैम्‍पेन #InItToWinIt के साथ वर्ल्‍ड कप जीतने के अपने प्रशंसकों के साझा सपने के लिये उन्‍हें एकजुट कर एक सोशल मूवमेंट चलाना चाहते हैं। हम अपनी नेशनल टीम को उनकी किस्‍मत खुद लिखने और वर्ल्‍ड कप को वापस भारत लाने के लिये प्रेरित करना चाहते हैं।

आईसीसी विश्‍व की सबसे प्रतिष्ठित स्‍पोर्ट्स बॉडीज में से एक है। उसके साथ भागीदारी करने पर हम क्रिकेट और रॉयल स्‍टैग के खरे प्रशंसकों के लिये वाकई “लिव इट लार्ज’’ वाला अनुभव दे सकते हैं, क्‍योंकि उन्‍हें वर्ल्‍ड कप को यूएई में लाइव देखने का मौका मिलेगा।‘’

आईसीसी मेन्‍स टी20 वर्ल्‍ड कप के मैच संयुक्‍त अरब अमीरात (यूएई) में 17 अक्‍टूबर 2021 से 14 नवंबर 2021 तक खेले जाएंगे। रॉयल स्‍टैग ने साल 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के साथ 5 वर्ष की एक वैश्विक भागीदारी पर हस्‍ताक्षर किये थे और वह साल 2023 तक आईसीसी के सभी इवेंट्स का असोसिएट स्‍पॉन्‍सर रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here