दिवाली से पहले कोरोना के मामले में भारत के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है
सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि देश में कोरोना की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में 230 दिन यानी आठ महीने बाद पहली बार कोरोना के सबसे कम मरीज सामने आए हैं। 24 घंटों में 13,596 संक्रमित दर्ज किए हैं। जबकि, रविवार को यह आंकड़ा 14,146 था।
देश में कोरोना के रोजाना (corona cases today) के मामले सोमवार को 13,596 रिपोर्ट हुए. ये 230 दिनों में कोरोना के सबसे कम केस हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना से 166 लोगों की मौत हुई है. देश में कोरोना का रिकवरी रेट (Corona recovery rate) 98.12 फीसदी तक पहुंच गया है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा है. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 19,582 मरीज उबरे. कोरोना से स्वस्थ मरीजों की कुल संख्या 3,34, 39,331 तक पहुंच गई है. कोरोना के कुल एक्टिव केस यानी सक्रिय मरीज 1 फीसदी से भी काफी कम रह गए हैं. वास्तविकता में यह महज 0.56 फीसदी रह गए हैं.
देश में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा भी 97.79 करोड़ तक पहुंच गया है. यह भी कोरोना के मामलों में कमी की बड़ी वजह मानी जा रही है. भारत में कोरोना के कुल एक्टिव केस 1,89, 694 रह गए हैं, जो 221 दिनों में सबसे कम हैं. जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.37 फीसदी है, जो 115 दिनों में सबसे कम आंकड़ा है. डेली पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो यह 1.37 प्रतिशत है, जो 49 दिनों में सबसे कम है. जबकि पिछले 24 घंटों में 12,05,162 लोगों को कोविड वैक्सीन डोज लगाई गई है.






