हॉटल में चल रहे हुक्का पार्लर में छापा

0
9

सावनेर रोड स्थित दहेगांव रंगारी परिसर में होटल एम्पायर ग्रिल फैमिली रेस्टाेरेंट में चल रहे हुक्का पार्लर पर पुलिस ने छापा मारकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

आरोपियों के नाम स्नेहल रामटेके (28), आरबीआई कॉलोनी, फ्रेंड्स कॉलोनी, नागपुर और शक्तिकुमार शर्मा (35), भुतासा तहसील, बजरवहा, जिला डोडा, जम्मू-काश्मीर निवासी है। स्नेहल होटल संचालक और शक्तिकुमार प्रबंधक है। शक्तिकुमार होटल में ही रहता है। क्राइम ब्रांच पुलिस ने 15 अक्टूबर को कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान क्राइम ब्रांच पुलिस के निरीक्षक जिट्टावार को गुप्त सूचना मिली कि, दहेगांव रंगारी में होटल एम्पायर में हुक्का पार्लर चल रहा है। दस्ते ने तुरंत पार्लर पर छापा मारा और आरोपी स्नेहल और शक्तिकुमार को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें खापरखेड़ा पुलिस के हवाले किया गया।

पार्लर से एक नग विस्की, हुक्का पॉट, चिलम, पाइप, विदेशी शराब व बियर, विविध फ्लेवर के प्रतिबंधित तंबाकू सहित करीब 12 हजार 100 रुपए का माल जब्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here