नागपूर में युवक की हत्या,लूटमार का अपराध था दर्ज

0
10

नागपुर हत्याओं का सिलसिला फिर से शुरू हो गया और कल शाम एक युवक की के दो दोस्तों ने हत्या कर दी खुलेआम हुए इस हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी मच गई

मृतक की पहचान चेतन ठाकुर (उम्र 20 वर्ष ) के रूप में की गई है जो पांजरा क्षेत्र का निवासी था और उस पर लूटमार का अपराध दर्ज था

यह हत्याकांड कलमना थाना अंतर्गत सेलिब्रेशन लॉन के पास  हुआ ,इसे चेतन के दोस्तों दीपेश पचे और साहिल शाह ने अंजाम दिया,दीपेश और साहिल ने चेतन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और घटनास्थल से फरार हो गए

चेतन पर हुए हमले की जानकारी आसपास के लोगों ने पुलिस को दी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर चेतन को अस्पताल पहुंचाया जहां उसने दम तोड़ दिया, पुलिस ने आगे की जांच करते हुए हत्याकांड को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here