विवाहिता ने लगाई फांसी, 5 साल का है बेटा

0
14

एमआईडीसी थानांतर्गत महाजनवाड़ी में मंगलवार को सीमा नामक विवाहिता (27) ने सीलिंग फैन से दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली, िजससे उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान वह घर में अकेली थी। उसका पति काम पर गया था। वह निजी कंपनी में लेबर सप्लायर है।

सीमा को पांच वर्ष का एक बेटा भी है, जो घटना के दौरान मकान मालिक के घर में खेल रहा है। घटना का कारण अज्ञात है। बरामद सुसाइड नोट में आत्मघाती कदम उठाने का उल्लेख िकया हुआ है। इसके आधार पर प्रकरण को दर्ज िकया गया है

5 वर्ष के बेटे का मां के जाने से रो-रो कर बुरा हाल है, जिसे देखकर मकान मालिक के परिवार सहित सभी पड़ोसी गमगीन हो रहे हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here