नागपूर दि 14 अक्टूबर (प्रतिनिधि)
नागपुर के एक ऑटो चालक को घर पहुंचने पर ऑटो खड़ा करते समय ऑटो में महिला प्रवासी से छूटी बैग दिखी उसे खोलने के बाद उसने जो देखा उसे देखकर वह हक्का-बक्का रह गया और तुरंत पुलिस स्टेशन पहुंचा
ऑटो चालक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की। तहसील थाने जाकर उसने महिला को उसके 55 हजार रुपए लौटा दिए है। पुलिस और महिला ने उसकी ईमानदारी की प्रशंसा की और दिवाली की भेंट स्वरूप उसे पांच हजार रुपए भी दिए।
रामनगर निवासी अनिता अतुल शेंडे (49) मंगलवार को गांधीबाग में खरीदी करने आटो (क्र.एमएच 49 एआर 7581) से गई थी। अनिता को छोड़ने के बाद आटो चालक गजानन नारनवरे (44) चला गया। रात में घर जाने के बाद गजानन को आटो की सीट के पीछे अनिता का बैग दिखा। बैग में 55 हजार रुपए की नकदी थी।
रकम देखने के बाद भी उसका ईमान नहीं डोला, उल्टे लौटाने के लिए वह बेचैन हो गया, लेकिन उसके पास अनिता का पता नहीं था। इधर, अनिता ने प्रकरण की शिकायत की थी। ऑटो चालक की तलाश मंे पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी। इसी दौरान गजानन थाने पहुंचा। वरिष्ठ निरीक्षक जयेश भंडारकर को घटनाक्रम बताया।
इसके बाद पुलिस ने अनिता को फोन कर थाने बुलाया। पुलिस की मौजूदगी में गजानन ने अनिता को उसकी रकम लौटाई है। रकम वापस मिलने से गजानन की ईमानदारी देखकर अनिता ने उसे दिवाली की भेंट स्वरूप पांच हजार रुपए दिए।






