बेहद रोमांचक मुकाबले में केकेआर ने दिल्ली को हराया, फाइनल में पहुंची

0
15

बेहद रोमांचक मुकाबले में केकेआर(Kkr) ने दिल्ली (dilli)को हराकर 7 साल बाद आईपीएल के फाइनल (ipl finale) में प्रवेश किया

राहुल त्रिपाठी ने विकेटों की पतझड़ के बीच 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर शानदार छक्का जड़कर केकेआर को तीसरी बार फाइनल में पहुंचा दिया। आखिरी ओवर में जीत के लिए 7 रन की दरकार थी लेकिन अश्विन ने शानदार अंदाज में 2 गेंद में 2 विकेट लेकर अपनी टीम को जीत की कगार पर पहुंचा दिया लेकिन अंत में बाजी केकेआर के हाथ लगी।

आईपीएल 2021 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स केकेआर की कसी हुई गेंदबाजी के खिलाफ 20 ओवर में 5 विकेट पर 135 रन का स्कोर खड़ा कर सकी। फाइनल में एंट्री के लिए केकेआर को 136 रन बनाने का लक्ष्य मिला था। अंत में श्रेयस अय्यर 30 (27) और अक्षर पटेल 4(4) रन बनाकर नाबाद रहे।

 

दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत केकेआर की कसी हुई गेंदबाजी के खिलाफ बेहद धीमी रही। रंग में नजर आ रहे पृथ्वी शॉ 18 रन की पारी खेलकर पांचवें ओवर की पहली गेंद पर वरुण चक्रवर्ती की पहली गेंद पर एलबीडब्लू होकर पवेलियन लौट गए। उसके बाद दिल्ली की पारी दोबारी तेजी नहीं पकड़ सकी। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मार्कस स्टोइनिस भी कोई धमाल नहीं मचा सके। उनके और धवन के बीच दूसरे विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी हुई लेकिन स्टोइनिस 18 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। 15वें ओवर में शिखर धवन 39 रन बनाकर आउट हुए तब टीम का स्कोर 83 रन था। ऐसे में अय्यर का साथ देने आए पंत तेजी से रन बनाने की कोशिश में 6 गेंद में 6 रन बनाकर आउट हो गए।

 

अंत में अय्यर ने एक छोर संभाला और दूसरे छोर पर उन्हें शिमरोन हेटमायर का साथ मिला। दोनों ने टीम को 17.1 ओवर में 100 रन के पार पहुंचाया। लेकिन इसके बाद हेटमायर आउट हो गए और अंत तक टिकने की जिम्मेदारी अय्यर के कंधों पर आ गई। 19 ओवर में दिल्ली ने 5 विकेट पर 120 रन बना लिए थे। आखिरी ओवर में मावी के खिलाफ अय्यर ने एक चौका और एक छक्का जड़ा और टीम को 20 ओवर में 5 विकेट पर 135 रन तक पहुंचाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here