छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल ने आरएसएस की तुलना नक्सलियों से की

0
10

छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) इस समय बीजेपी पर एक के बाद एक कई जुबानी हमले कर रहे हैं. इसी कड़ी में राज्यपाल के कवर्धा मामले पर लिखे पत्र पर जवाब देते हुए सीएम भूपेश बघेल ने आरएसएस (RSS) की तुलना नक्सलियों से कर डाली.

सीएम ने कवर्धा मामले पर लिखे पत्र के जवाब में कहा जैसे छत्तीसगढ़ में पनप रहे नक्सलियों का नेता आंध्रप्रदेश में है और आंध्रप्रदेश में ही रहकर पूरा मूमेंट संचालित होता है. वैसे ही छत्तीसगढ़ में आरएसएस के पास अपनी कोई क्षमता नहीं है. जो चलता है, नागपुर से चलता है. हम लोग किसी भी घटना को हल्के में नहीं लेते हैं. बीजेपी बिना वजह छोटी घटना को बड़ा बनाना चाहती हैं.

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि आरएसएस के लोगों के पास सिर्फ दो मुद्दे हैं. एक धर्मांतरण और दूसरा सांप्रदायिकता. इसके अलावा किसी और मुद्दे पर यह बात नहीं करते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here