पेट्रोल ,डीजल,गैस के बाद अब इस चीज के दाम ऊंचाई पर पहुंचे

0
36

पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों के बीच अब सब्जियों के दाम भी बढ़ने लगे हैं। देश के मेट्रो शहरों में प्रति किलो टमाटर की कीमत 70 रुपए के पार चली गई है।

 

मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे उत्पादक राज्यों में बेमौसम बारिश ने फसल को नुकसान पहुंचाया है। इससे दिल्ली जैसे उपभोक्ता बाजारों में आपूर्ति प्रभावित हुई है। यही वजह है कि थोक और खुदरा दोनों बाजारों में टमाटर के दाम बढ़ गए हैं।”

जानकारों के मुताबिक बेमौसम बारिश वाले उत्पादक राज्यों में टमाटर की 60 प्रतिशत फसल बर्बाद हो गई है। नतीजतन, मंडी में एक महीने में टमाटर की कीमतें लगभग दोगुनी होकर 40-60 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई हैं। मंडी के व्यापारियों ने बताया कि टमाटर की आवक में भी गिरावट आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here