मेट्रो: आटोमोटिव मार्ग पर पटरी बिछाने का 75% कार्य पूर्ण

0
6

नागपुर: दि 12 अक्टूबर (प्रतिनिधि)

सीताबर्डी इंटरचेंज से आटोमोटिव चौक तक मेट्रो रेल लाइन पर पटरी बिछाने का काम तेजी से किया जा रहा है ताकि दिसंबर माह के अंत तक यह मार्ग पूरी तरह बनकर तैयार हो जाए। इस मार्ग के जीरो माइल फ्रीडम पार्क तथा कस्तूरचंद पार्क तक यात्री सेवा बहाल कर दी गई है। इस मार्ग (रिच II) पर पटरी बिछाने का काम करीब ७५ प्रतिशत पूर्ण हो चूका है। इस मार्ग की कुल लंबाई अप और डाउन दोनों मिलकर १४,१७७३ मीटर है।

 

इसमें से १०,३२४ मीटर बिछाया जा चुका है और जबकि ४,०४९ मीटर का काम शेष रह गया है। रीच II ७.१ किमी लंबा है जिसमें से ५.२ किमी का काम पूरा हो गया है।

 

रीच II नागपुर मेट्रो का महत्वपूर्ण मार्ग है इस मार्ग से अनेक रिहायशी बस्तिया सरकारी आवास कॉलोनी, श्रमिक बस्तियां जुड़ी हुई है। मेट्रो के चालू होने पर उत्तर नागपुर में रहने वाले लोग इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। इस मार्ग से जुड़े शहर के महत्वपूर्ण इलाकों में कामठी रोड, गड्डीगोदाम , कड़बी चौक , मोतीबाग ,१० नंबर पुल, इंदौरा, जरीपटका आदि का समावेश है । यह जीरो माइल और कस्तूरचंद पार्क से आवागमन के लिए कनेक्टिविटी प्रदान करेगा और फीडर सेवाएं यात्रियों को सिविल लाइंस में सरकारी कार्यालयों तक पहुंचाने और लाने के लिए उपलब्ध रहेंगी ।

 

महा मेट्रो जीरो माइल फ्री फ्रीडम पार्क और कस्तूरचंद पार्क स्टेशनों पर भव्य व्यावसायिक संकुल बनाए जा रहे हैं। नागरिक मेट्रो के जरिए द्वारा इन स्टेशनों के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक पहुंचकर खरीदारी कर सकेंगे ।

 

उल्लेखनीय है, कि महामेट्रो के द्वितीय चरण के कार्य को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी मिलने पर । दूसरे चरण के तहत, मेट्रो का विस्तार ऑटोमोटिव चौक से कन्हान (कामठी रास्ते) तक किया जाएगा। यह पूरा हो जाने के बाद, कामठी और कन्हान से नागपुर आने और जाने वाले लाखों लोग मेट्रो का उपयोग कर समय , ईंधन और धन की बचत कर सकेंगे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here