भारत में पिछले 24 घंटो में कोरोना के नए मामले में गिरावट,मौत का आंकड़ा …

0
12

भारत दिनांक 12 अक्टूबर विशेष प्रतिनिधि

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में काफी कमी देखने को मिल रही है. संक्रमण के दैनिक आंकड़े में बीते कुछ दिनों में काफी कमी दर्ज की गई है. कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामले अब ढाई लाख से भी कम हो चुके हैं

 

नए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 18,132 लोग लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं. इसी दौरान 21,563 लोगों को इलाज कर ठीक किया जा चुका है. इसी दौरान 193 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई है. वहीं वर्तमान में कोरोना के कुल 2,27,347 एक्टिव मामले हैं. बता दें कि कुल 3,32,93,478 लोगों को अबतक इलाज कर ठीक किया जा चुका है.

 

वहीं अबतक कुल 4,50,782 लोगों की मौत हो चुकी है. अबतक 95,19,84,373 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है. बता दें कि देश में केरल से सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं. वहीं महाराष्ट्र व अन्य कई राज्यों से भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं लेकिन लगभग 50-60 प्रतिशत संक्रमण के मामले केरल से सामने आ रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here