कोराडी मंदिर के प्रवेश द्वार पर तैनात महिला कांस्टेबल की अचानक मौत

0
13

कोराडी मंदिर के प्रवेश द्वार पर ड्यूटी के दौरान 53 वर्षीय महिला पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गयी।

 

एक अधिकारी ने बताया कि मृतक महिला की पहचान वर्षा खोबरागडे के रूप में हुई है जो नवरात्रि उत्सव के लिए कोरडी देवी मंदिर के द्वार पर बंदोबस्त ड्यूटी में तैनात थीं। वह अजनी पुलिस थाने में कार्यरत थीं।

 

खोबरागडे की तबीयत खराब हो गयी और करीब नौ बजे वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। उन्हें एक अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here