विधवा महिला,मदद का बहाना और फिर बलात्कार का सिलसिला

0
9

विधवा महिला और उसके 2 बच्चो को मदद करने का बहाना बनाकर फिर हवस और बलात्कार का सिलसिला युवक द्वारा जारी था

विधवा महिला को शादी का झांसा देकर ठगने वाले युवक के खिलाफ सदर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. आरोपी सदर निवासी निखिल सुप्रबुद्ध शेंडे (25) बताया गया. पुलिस ने 35 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया है. पीड़ित महिला के पति का वर्ष 2014 में निधन हो गया. वह अपने 2 बच्चों के साथ सदर परिसर में रहने आ गई. इसी दौरान निखिल की महिला से पहचान हुई. मदद के बहाने उसका घर पर आना-जाना शुरू हो गया.

इसी बीच निखिल ने पीड़िता को अपने जाल में फंसाया. उसके बच्चों का पालन-पोषण करने का विश्वास दिलाया. वर्ष 2019 में उसने पीड़िता पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला. महिला ने इनकार कर दिया. उसे विश्वास दिलाने के लिए निखिल ने घर में रखा सिंदूर उसकी मांग में भर दिया और आज से हम पति-पत्नी है कहकर शारीरिक शोषण शुरू किया.

लगातार वह महिला को हवस का शिकार बना रहा था. महिला ने उसपर कोर्ट मैरिज करने के लिए दबाव डाला. निखिल ने शादी करने से इनकार कर दिया और समाज में बदनामी करने की धमकी दी. पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत सदर पुलिस से की. पुलिस ने दुष्कर्म सहित विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here