2 अलग अलग जगह सुबह 4 दोपहिया जलाई गई

0
10

नागपूर में 2 अलग अलग जगह अज्ञात आरोपियों ने चार दोपहिया वाहनों को आग लगा दी। जिससे करीब एक लाख रुपए का नुकसान हो गया। अचानक शहर में चार गाड़ियों को जलाने से इसके पीछे कोई गैंग तो नहीं ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है

पुलिस के अनुसार सूरज नगर निवासी किशोर शाहू (19) ने वाठोड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। किशोर ने पुलिस को बताया कि, उसके पैशन-प्रो दोपहिया वाहन (एम.एच.-31-सी.जे.-8863) व जुपीटर वाहन (एम.एच.-49-बी.एस.-6839) को अज्ञात आरोपी ने तड़के करीब 3 बजे आग के हवाले कर दिया। जिससे उसे करीब 40 हजार रुपए का नुकसान हुआ। वाठोड़ा पुलिस ने धारा 435 के तहत मामला दर्ज किया है।

 

तड़के लगाई आग

 

दूसरी घटना धंतोली क्षेत्र में हुई। कांचन सागर अपार्टमेंट निवासी भूपेंद्र लिमजे (34) ने धंतोली थाने में शिकायत की। उन्होंने पुलिस को बताया कि, पार्किंग में उनके दोपहिया वाहन (एम.एच-36-एस.-182) व बजाज पल्सर (एम.एच-31-सी.वाई.-3500) को  सुबह 5 से 5.30 बजे के बीच अज्ञात आरोपी ने आग लगा दी, जिससे करीब 60,000 रुपए का नुकसान हुआ। महिला पुलिस उप-निरीक्षक ढगे ने धारा 435, 427 के तहत मामला दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here