भारत में नए कोरोना के मामले में कमी,मौत के आंकड़े में भी मामूली कमी

0
9

कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कुछ कमी आई है. बीते 24 घंटों में देश में कोविड-19 के 19 हजार 740 नए मामले मिले हैं. इस दौरान 248 मरीजों की मौत हुई. फिलहाल, देश में 2 लाख 36 हजार 643 मरीजों का इलाज जारी है.

नए आंकड़ों को मिलाकर देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3 करोड़ 39 लाख 35 हजार 309 पर पहुंच गई है. वहीं, अब तक कुल 4 लाख 50 हजार 375 मरीज जान गंवा चुके हैं.

 

भारत में अब तक 93,99,15,323 लोगों का कोरोना वैक्सीनेशन किया जा चुका है. देश में फिलहाल कोरोना संक्रमण के कुल 3,39,35,309 मामले हैं. फिलहाल सक्रिय मामले कुल मामलों के 1 प्रतिशत से भी कम (0.70%) हैं. ये आंकड़े मार्च 2020 के बाद से सबसे कम हैं.

रिकवरी दर वर्तमान में 97.98 % है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है. देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.62 प्रतिशत है जो पिछले 106 दिनों से 3% से कम बनी हुई है. संक्रमण की दैनिक दर 1.56 प्रतिशत दर्ज की गयी जोकि पिछले 40 दिनों से तीन प्रतिशत से कम है. भारत में अब तक कुल 58.13 करोड़ टेस्ट कोरोना वायरस के लिए किए गए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here