बहुप्रतीक्षित सूर्यवंशी फिल्म इस तारीख को होगी रिलीज

0
16

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म सूर्यवंशी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बीते साल रिलीज होने वाली इस यह फिल्म कोरोना महामारी की वजह से अटक गई। अब आखिरकार इसके रिलीज से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है।

महाराष्ट्र में सिनेमाघरों के खुलने के ऐलान के साथ ही कई निर्माताओं ने अपनी फिल्म रिलीज के लिए डेट्स बुक कर ली है। इन्हीं निर्माताओं में से एक रोहित शेट्टी भी हैं, जिन्होंने कुछ समय पहले अपनी अपकमिंग फिल्म सूर्यवंशी को दीवाली पर रिलीज करने की जानकारी दी थी। हालांकि, फैंस उस तारीख के इंतजार में है जब यह बड़े पर दस्तक देगी। अब लोगों का इंतजार खत्म करते हुए फिल्म रिलीज की बड़ी जानकारी सामने आई है।

रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यह फिल्म आने वाले 5 नवंबर को रिलीज होगी। कहा जा रहा है कि, दीवाली के दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन प्रभावित हो सकता है क्योंकि लोग पूजा और अन्य गतिविधियों में व्यस्त होते हैं। वहीं दिवाली के अगले दिन छु्ट्टी होती है जिसकी वजह से फिल्म कलेक्शन रिकॉर्ड बनाने में कामयाब होती है। ऐसे में 5 तारीख को रिलीज करने का मेकर्स का यह फैसला सही बताया जा रहा है। हालांकि, मेकर्स की ओर से इसपर कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि बहुत जल्द बड़ी घोषणा होगी।

जानकारी के लिए बता दें कि, यह एक कॉप ड्रामा फिल्म है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कैटरीना कैफ लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही रणवीर सिंह और अजय देवगन गेस्ट अपीयरेंस में नजर आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here