2 दिन ठप थी जियो सेवा,अब ग्राहकों को कम्पनी ने दिया ये तोहफा

0
10

6 और 7 अक्टूबर को देश के कई ईलाकों में अचानक ही रिलायंस जियो की सर्विस ठप्प पड़ गई थी। मोबाइल फोन से Jio Network गायब हो गए थे और रिलायंस जियो यूजर अपने फोन में इंटरनेट, एसएमएस और कॉलिंग जैसी किसी भी सर्विस का यूज़ नहीं कर पा रहे थे। जियो सिग्नल पूरी तरह से बंद हो गए थे और इस कंपनी की कोई भी सेवा काम नहीं कर रही थी।

Reliance Jio सर्विस की यह समस्या महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत कई सर्किल्स में सामने आई थी। जियो सेवा बाधित होने पर ट्वीटर पर JioDown ट्रेंड भी करने लगा था। जैसे जैसे जियो आउटेज की खबर सोशल मीडिया पर फैलने लगी, लोग जियो को ट्रोल करने लगे। कंपनी ने हालांकि सर्वर की वजह से पनपी इस समस्या को कुछ घंटो बाद सामान्य कर दिया था, लेकिन इस दौरान कई जियो उपभोक्ता इस समस्या की वजह से अपने निजी और दफ्तर के काम को नहीं कर पाए थे।

 

अब कंपनी देगी दो दिन का प्लान फ्री

Jio Down के बाद अब कंपनी अपने उन उपभोक्ताओं को मुआवजा देना चाहती है जिन्हें कल समस्या का सामना करना पड़ा था। रिलायंस जियो की ओर यूजर्स को दो दिन का अनलिमिटेड प्लान दिया जा रहा है जो पूरी तरह से मुफ्त होगा। इस प्लान के लिए किसी तरह को कोई हिडन चार्ज नहीं होगा। मौजूदा प्लान की वैधता खत्म होने के बाद दो दिन तक जियो द्वारा दिए जा रहे इस कॉम्प्लिमेंटरी प्लान का लाभ उठाया जा सकेगा। Reliance Jio का यह फ्री अनलिमिटेड प्लान डायरेक्ट उन उपभोक्ताओं के नंबर पर क्रेडिट कर दिया जाएगा, जिनकी सेवाएं कल बंद हो गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here