भारत में पिछले 24 घंटो में फिर 20 हजार से ज्यादा

0
10

देश में कोरोना के नए मामलों में थोड़ी कमी दर्ज की गयी है। शुक्रवार सुबह तक पिछले 24 घंटे में कुल 21 हजार, 257 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें 12 हजार 616 मरीज सिर्फ केरल से रिपोर्ट हुए हैं। राज्य में इस दौरान 138 मरीजों की मौत हुई है। पूरे देश में 24 घंटों के दौरान कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 24 हजार 963 है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को सुबह 8 बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस से 271 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,50,127 हो गई है। संक्रमण के रोज आने वाले मामले लगातार 14वें दिन 30,000 से कम है।

आंकड़ों के मुताबिक उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 2,40,221 रह गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.71 प्रतिशत है यानी मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 97.96 प्रतिशत दर्ज की गई जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here