दसरा दिवाली के बाद आएगी कोरोना की तिसरी लहर ,कल से राज्य में मिशन कवच कुंडल: आरोग्यमंत्री टोपे

0
8

महाराष्ट्र राज्य में आज से मंदिर खुल गए है पर कोरोना संक्रमण का खतरा अभी भी बाकी है, दसरा दिवाली के बाद कोरोना की तिसरी लहर आ सकती है ऐसा अंदाज आरोग्य मंत्री राजेश टोपे ने आज जताया

आरोग्य विभाग की तरफ से दसरा दिवाली के बाद कोरोना संक्रमण में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है ऐसा अंदेशा जताने के बाद कल से महाराष्ट्र में वैक्सीनेशन का काम तेजी से किया जाएगा ऐसी जानकारी भी टोपे ने दी

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी वैक्सीनेशन में सहभाग लिया है पर मालेगांव जैसे कुछ जगह मुस्लिम समुदाय इससे अलिप्त है वहा पर धर्मगुरु मौलवी और सामाजिक संस्थाओं की मदद से वैक्सीनेशन का प्रचार प्रसार किया जा रहा है और जल्द ही ऐसी बाकी जगह जहां वैक्सीनेशन कम है ऐसे इलाको में इसे बढ़ाया जाएगा

मिशन कवच कुंडल’

टोपे ने कहा कि राज्य सरकार कोविड-19 के खिलाफ आठ से 14 अक्टूबर के बीच विशेष टीकाकरण अभियान चलाएगी और इस दौरान प्रतिदिन 15 लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रहेगा।

टोपे ने  कहा कि 15 अक्टूबर तक 100 करोड़ लोगों के कोविड-19 टीकाकरण के लक्ष्य की प्राप्ति के मद्देनजर ‘मिशन कवच कुंडल’ चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस विषय में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को उनके साथ चर्चा की थी।

मंत्री ने कहा, ‘हम 8 से 14 अक्टूबर के बीच ‘मिशन कवच कुंडल’ चलाएंगे जिसके तहत हमने रोजाना 15 लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here