कोराडी मंदिर भक्तों के लिए खुला, अंदर देखें स्वयंभू मूर्ति के पहले दर्शन

0
8

आज 7 अक्टूबर की सुबह से अश्विन नवरात्रि महोत्सव की तैयारी महालक्ष्मी जगदंबा कोराडी मंदिर की तरफ से की गई है और ब्रेक बेचैन के अंतर्गत मंदिर के द्वार भक्तों के लिए खुल गए

मंदिर के द्वार खुलने के पहले ही भक्तों ने बड़े पैमाने पर गर्दी कर दर्शन के लिए लाइन लगा दी हालांकि दोनों वैक्सीन लेने के 14 दिन पूरे होने वाले भक्तों को ही प्रवेश दिया जा रहा है और कोरोना के नियमों का पालन सुरक्षा रक्षकों द्वारा भक्तों से करवाया जा रहा है , भक्तों को पीने का पानी खुद लाने आव्हान मंदिर की तरफ से किया गया है , 65 वर्षों से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग और 10 साल के नीचे के छोटे बच्चों को मंदिर में प्रवेश वर्जित रहेगा

जीर्णोद्धार के बाद पहली बार मंदिर आज खुले है, यहां पर अब नियमित आरती और प्रसाद का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा

मायभूमि न्यूज़ विशेष रुप से सभी भाविक भक्तों के लिए नवरात्रि के पहले दिन माता जगदंबा महालक्ष्मी के स्वयंभू मूर्ति के दर्शन की तस्वीर लाया है

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here