काटोल तालुका प्रतिनिधि
मध्यप्रदेश से एक विवाहिता मां बाप से मिलने नागपुर जिले में आई और दूसरे दिन उसका शव एक कंपनी के कंपाउंड में पाया गया
पुलिस जांच में इस बारे में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है , प्राप्त जानकारी के अनुसार काटोल पुलिस स्टेशन हद में सिरसावाड़ी स्थित सीमेंट पाइप कंपनी के कंपाउंड में एक महिला का शव होने की जानकारी पुलिस को मिली
महिला की गला दबाकर हत्या की गई थी, पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जांच जारी की तो जानकारी सामने आई की महिला विवाहित है और उसके शादी सीवनी मध्य प्रदेश में हुई है
अपने मां बाप से मिलने वो महिला काटोल सीरसवाड़ी में आई थी , पुलिस ने आगे और जांच की तो सीसीटीवी और खबरियो के माध्यम से उनको इस बारे में अधिक जानकारी मिली, उसके आधार पर उन्होंने अमलेश कुमार उम्र 18 वर्ष बिहार निवासी को गिरफ्तार किया, पूछताछ में अमलेश कुमार ने विवाहित महिला की हत्या की बात कबूल की
महिला के शव को नागपुर के मेडिकल हॉस्पिटल में जांच के लिए भेजा गया है जहां उस पर बलात्कार हुआ या नहीं इसकी पुष्टि की जाएगी






