लगातार सातवे दिन बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम,जाने नया दाम

0
7

सरकारी तेल कंपनियों ने आज लगातार सातवें दिन पेट्रोल डीजल (Petrol Diesel price Today) की कीमतों में इजाफा कर दिया है. IOCL की वेबसाइट के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का भाव 103.24 रुपये और डीजल 91.77 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. सरकारी तेल कंपनियों ने आज दिल्ली में पेट्रोल के दाम (Petrol price) में 30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. वहीं, डीजल के दाम (Diesel price) में आज 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है.

 

इन राज्यों  में100 के पार पेट्रोल

मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है. बता दें कि राज्‍यों में पेट्रोल और डीजल के भाव में अंतर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा लगाए टैक्‍स एवं ढुलाई के दाम की वजह से अलग अलग होता है.

महाराष्ट्र में पेट्रोल के दाम 109 रु लीटर के पार पहुंच गए है वही डीजल के दाम 99.50 रु प्रति लीटर के पास पहुंच गया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here