महाराष्ट्र के मंत्री ने क्रूज पर ड्रग्स रेड को बताया फर्जी,कहा कुछ नही मिला, अगला निशाना शाहरुख थे

0
9

महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने एंटी ड्रग एजेंसी एनसीबी द्वारा शनिवार को मुंबई के एक क्रूज जहाज पर की गई रेड को ‘फर्जी’ बताया है। एजेंसी की इस छापेमारी में शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मलिक ने बुधवार को एक कॉन्फ्रेंस में कहा, “कोई जब्ती [दवाओं की] क्रूज [लाइनर] पर नहीं की गई थी। जारी की गई सभी तस्वीरें एनसीबी कार्यालय में क्लिक की गई हैं।” उन्होंने आगे यह भी आरोप लगाया कि एनसीबी का मकसद मामले में हिरासत में लिए गए लोगों को ‘फंसाना’ था। महाराष्ट सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि बीजेपी से जुड़े कुछ लोग एनसीबी की कार्डेलिया क्रूज जहाज पर की गई रेड का हिस्सा थे।

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी को लेकर महाराष्‍ट्र सरकार के मंत्री एक बड़ा बयान दिया है. एनसीपी नेता महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने कहा, आर्यन खान की गिरफ्तारी फर्जी है. पिछले एक महीने से क्राइम रिपोर्टरों को सूचना प्रसारित की जा रही थी कि अगला निशाना अभिनेता शाहरुख खान हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here