भारत (दिनांक 4 अक्टूबर ) प्रतिनिधि
भारत में पिछले 24 घंटों में पुराना संक्रमण के मामले में बड़े राहतभरे आंकड़े सामने आए हैं, मौत के मामले में पिछले कुछ दिनों के आंकड़ों से पिछले 24 घंटे के आंकड़ों में बड़ी कमी देखी गई
देशभर में कोरोना वायरस (Corona Virus) के 20,799 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद देश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या अब 3,38,34,702 हो गई है. जबकि इस दौरान 180 मरीजों की मौत के बाद संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 4,48,997 पर पहुंच गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) ने बताया कि देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मरीज अब घटकर 2,64,458 हो गए हैं.
स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि पिछले 24 घंटों में देश भर में 26,718 लोगों ने कोरोना को मात दी, जिसके बाद कोरोना से अब तक ठीक होने वालों की संख्या 3,31,21,247 हो गई है. वहीं एक्टिव केस (Active case) की संख्या फिलहाल 2,64,458 है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले अभी 2,64,458 हैं, जोकि 200 दिनों में सबसे कम हैं. वहीं, रिकवरी रेट 97.89 प्रतिशत है.
आंकड़ों पर एक नजर
कुल मामले: 3,38,34,702
सक्रिय मामले: 2,64,458
कुल रिकवरी: 3,31,21,247
कुल मौतें: 4,48,997
कुल वैक्सीनेशन: 90,79,32,861






