ममता बनर्जी ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड,उपचुनाव में इतने वोटो से आगे

0
7

पश्चिम बंगाल में तीन सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। तीनों सीटों में भवानीपुर एक हाई प्रोफाइल सीट है जहां टीएमसी की सुप्रीमो ममता बनर्जी का मुकाबला भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल और सीपीएम के श्रीजीव विश्वास से है।

भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव का परिणाम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए काफी अहम है। आज के परिणाम से साफ हो जाएगा कि ममता बनर्जी मुख्यमंत्री पद के लिए बनी रहेंगी या नहीं।

19वें दौर की मतगणना के बाद ममता बनर्जी ने 50,000 का अभूतपूर्व आंकड़ा पार किया. यह 2011 में उनके पिछले रिकॉर्ड 54,213 मार्जिन था

टीएमसी: 76,413

भाजपा: 24,396

ममता 52,017 वोट से आगे

ममता बनर्जी ने अपना रिकॉर्ड तोड़ते हुए 20 राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी की प्रियंका टिबरेवाल से 56,388 वोटों से आगे चल रही हैं. साल 2011 में उन्होंने 54,000 से अधिक वोट से जीत दर्ज की थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here