नागपुर के नागरिकों की सतर्कता कमाई और 6 वर्षीय बालक को बाल बाल बचा लिया गया, आरोपी युवक को पकड़कर नागरिकों ने उसकी जमकर धुलाई कर दी और फिर पुलिस के हवाले कर दिया, पुलिस ने अपराध दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी युवक का नाम सोनू छेदी यादव उम्र 25 वर्ष गजानन नगर निवासी, सोनू मूलतः उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर का रहिवासी है , 1 हफ्ते पहले काम की तलाश में वह नागपुर आया और एक होटल में नौकरी करने लगा, उसने रहने के लिए किराए का रूम भी ले लिया
घटना के वक्त सोनू ने दारु पी रखी थी और फिर वह होटल में गया , होटल मालिक का 6 वर्षीय बालक वही खेल रहा था , सोनू ने उसको चॉकलेट और कोल्ड ड्रिंक दिलाने का बहाना कर उसे राजीव नगर के नाले के पास ले गया , वहां पर वह बालक के साथ अनैसर्गिक कृत्य करनेही वाला था कि वहां के नागरिकों की नजर उस पर पड़ी और उनको शक हुआ पास जाकर देखा तो उसके मंसूबे का भंडाफोड़ हुआ
नागरिकों ने सोनू को घेर लिया और बालक को सकुशल बचाने के बाद सोनू की जोरदार पिटाई कर दी, एमआईडीसी पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर सोनू को घटनास्थल से गिरफ्तार किया






