नागपूर के युवक की पहचान सोशल मीडिया द्वारा भोपाल की युवती से हुई, पहचान नजदीकी में बदली और युवक द्वारा भोपाल जाकर युवती से बार-बार दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है
नागपुर का युवक पीडि़ता के साथ पुराने प्रेम संबंधों का हवाला देकर उसे ब्लैकमेल करते हुए लगातार उसका शरीरिक शोषण कर रहा था। युवती का शोषण करने के लिए आरोपी नागपुर से भोपाल आकर होटल में ठहरता था और युवती को जबरन अपने कमरे आने के लिए मजबूर करता था। उसने युवती के साथ जबरदस्ती करने के दौरान मारपीट भी की थी। खुद को चुंगल से आजाद कराने के लिए युवती ने ये बातें अपने पति को स्वयं बताईं जिसके बाद दोनों पुलिस से मदद मांगने थाने पहुंचे।
27 वर्षीय युवती की शादी भोपाल में हुई थी। पीडि़ता नर्सिंग की छात्रा है। शादी पूर्व सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती कुणाल गौतम नाम के युवक से हुई थी। दोनों के बीच मोबाइल पर भी बातचीत होने लगी। शादी होने के बाद भी आरोपी ने युवती को मिलने बुलाया तो युवती ने इंकार कर दिया। आरोपी इस पर धमकाने लगा जिसके बाद युवती ने यह बात अपने पति और पुलिस को बताइ






