दोस्तो की बर्थडे पार्टी,चेहरे पर लगाया केक,चले लात घूंसे फोड़ा सिर

0
7

अपने मित्र के जन्मदिन पर उसके दोस्त बर्थडे पार्टी मना रहे थे पूरा वादा पूरा वातावरण आनंद आया था और हंसी मजाक के दौर के बीच केक काटा गया और एक दोस्त बर्थडे बॉय के चेहरे पर केक लगाया और उसके बाद जो कुछ हुआ उसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी

 

पार्टी में चेहरे पर केक लगाने पर हंगामा हो गया। चार मित्र आपस में भिड़ गए। एक युवक के सिर पर शराब की बोतल फोड़ दी। कलमना थाने में आरोपियों के खिलाफ रविवार की रात प्रकरण दर्ज क्यिा गया।

डिप्टी सिग्नल में राहुल महामल्ला (18) का  जन्म दिन था। उसने पार्टी में बस्ती में रहने वाले रिश्तेदार संदीप महामल्ला (18), नरेश महामल्ला (28) और िमत्र रितेश हिरवानी (26) को बुलाया था। रात नौ बजे के करीब केक काटने के बाद रितेश ने राहुल के चेहरे पर केक लगाया। इससे राहुल को गुस्सा आ गया और उसने गाली-गलौज कर रितेश को तमाचा जड़ दिया। दोनों में हाथापाई हो गई। राहुल पर रितेश भारी पड़ते देख संदीप और नरेश भी रितेश से भिड़ गए।

तीनों ने िमलकर जमकर रितेश की पिटाई की। इस दौरान राहुल ने शराब की बोतल रितेश के सिर पर फोड़ दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहुल, नरेश और संदीप के खिलाफ प्रकरण दर्ज िकया गया है। जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here