रेड-लाइट एरिया गंगा-जमुना में छापा, 2 को…..

0
8

नागपुर दि 25 सितंबर :  गंगा-जमुना में सामाजिक सुरक्षा विभाग ने छापा मारा। देह व्यापार करते हुए दो महिलाओं को रंगे हाथों पकड़ा गया। लकड़गंज थाने में आरोपी महिलाओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

गंगा-जमुना बस्ती में देह व्यापार करने के लिए प्रतिबंध लगा हुआ है, हालांकि बस्ती देह व्यापार के लिए कुख्यात है। इस कारण पुलिस आयुक्त ने वहां पर चौबीस घंटे पुलिस का पहरा लगा दिया है। गत कुछ दिनों से कई वारागनाएं बस्ती से पलायन कर चुकी हैं। इसके बाद भी कुछ वारांगनाएं अभी हैं और देह व्यापार कर रही हैं। इसकी भनक सामाजिक सुरक्षा विभाग के टीम को लगी।

उन्होेेेंने पल्लवी देवीदास वाघ (32) और लक्ष्मी राकेश कालखोर (31) के अड्डे पर फर्जी ग्राहक को भेजा। ग्राहक का संकेत मिलते ही पुलिस ने छापा मारा। दोनों महिलाओं को देह व्यापार करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here