अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने काफी समय बाद एक्टिंग की दुनिया में वापसी की है। मल्लिका की वेब सीरीज ‘नकाब’ हाल ही में रिलीज हुई है। जिसको लेकर मल्लिका की चर्चा है। ये वेब सीरीज एक मौत के इर्दगिर्द घूमती है लेकिन इसमें मल्लिका और ईशा गुप्ता के बीच इंटिमेट सीन सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। अपने करियर की शुरुआत से ही पर्दे पर बोल्ड सीन देने के लिए मशहूर रहीं मल्लिका ने कहा है कि उनको मर्दों के मुकाबले फीमेल एक्टर के साथ इंटीमेट सीन करना आसान लगा है।
मल्लिका शेरावत ने नकाब में ईशा के साथ अपने बोल्ड सीन को लेकर कहा है कि मेल को-एक्टर की तुलना में एक फीमेल के साथ इंटीमेट सीन और किस करना आसान होता है। एक इंटरव्यू में मल्लिका ने कहा, महिला के साथ इंटिमेट होना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं था। मेरे लिए एक पुरुष के साथ इंटीमेट होने की तुलना में ये काफी आसान है।






