कलमना मार्केट में मोबाइल चुराने वाले 2 चोर पोलीस के गिरफ्त में,6 मोबाइल बरामद

0
6

कलमना पुलिस ने अंतराज्यीय मोबाइल चोर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम शेख गुलफाज शेख मकसूद (19), महाराजपुर गांव, डाक बंगला, तलझारी, जिला साहेबगंज, झारखंड और हरीश उर्फ मोनू सुरेश लहरे (19), धरम नगर, कलमना निवासी है। दोनों आरोपियों से पुलिस ने 6 मोबाइल जब्त किए हैं। आरोपी बाजार में मौका पाकर पलक झपकते ही लोगों का मोबाइल उड़ा देते थे।

पुलिस के अनुसार साईं नगर 2, हुड़केश्वर रोड निवासी रोशन वंजारी गत 18 सितंबर को कलमना बाजार में सब्जी खरीदने गया था। इस दौरान उसका मोबाइल चोरी हो गया। कलमना पुलिस ने रोशन की शिकायत पर मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना पर शेख गुलफाज को मोबाइल चुराने के मामले में गिरफ्तार किया। मोबाइल चोरी का दूसरा मामला पारड़ी थाने में नीतू सिंह की शिकायत पर दर्ज हुआ था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी हरीश उर्फ मोलू लहरे को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों से चोरी के 6 मोबाइल सहित करीब 46 हजार रुपए का माल जब्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here