बार-बार ससुराल जा रहे दामाद की अनोखी खातिरदारी

0
8

बार-बार ससुराल जाना दामाद को महंगा पड़ गया और इस बार उसकी ऐसी खातिरदारी हुई जो उसने में सपने में भी नहीं सोची थी

ससुराल में किसी बात को लेकर अनबन होने पर दामाद की पिटाई कर दी गई। घायल प्रमोद सूर्यवंशी (26) की शिकायत पर अजनी थाने में ससुराल पक्ष के सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी शंकरराव गेंदलाल गाढ़वे (60), उसके बेटे आशीष (32), आशीष की मां शोभा गाढ़वे (53) और अश्विन गुंडेराव महल्ले (34) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार पार्वती नगर, गली नं.-4 निवासी प्रमोद सूर्यवंशी का भगवान नगर में ससुराल है। शाम को प्रमोद   अपनी ससुराल गया। इस दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने प्रमोद के बार-बार ससुराल आने पर एतराज जताया और उसके साथ मारपीट की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here