भारत में कोरोना के नए मामले में कमी,जाने पिछले 24 घंटो में कितने मिले मरीज और कितनी हुई मौत

0
6

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में फिर कमी दर्ज की गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में 26,115 नए मामले पाए. वहीं 252 लोगों की कोरोना के चलते मौत हो गई. इसी समयावधि में 34, 469 लोग कोविड से रिकवर होकर घर लौटे. मंत्रालय ने बताया कि देश में फिलहाल 3,09,575 मरीजों का इलाज चल रहा है वहीं 3,27,49,574 लोग रिकवर हो चुके हैं. Mohfw के अनुसार कोविड के चलते 4,45,385 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

मंत्रालय के अनुसार देश में नए मामले पाए जाने के बाद एक्टिव केस में 8,606 की कमी आई है. वहीं देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की कुल 81,78,68,213 खुराक दी जा चुकी है और सोमवार को 96,46,778खुराक दी गई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here