मोमिनपुरा में गाड़ी रास्ते से हटाने को कहा,2 युवकों पर चाकू से हमला

0
13

नागपूर दिनांक 18 नवंबर ( प्रतिनिधी)

मोमिनपुरा परिसर में अज्ञात आरोपियों ने 2 युवकों पर जानलेवा हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. जख्मियों में सिवनी (मध्य प्रदेश) निवासी जयनुल ओबेदीन हारुण अली (29) और येरखेड़ा कामठी निवासी सफान खान इरफान खान (25) का समावेश है. पुलिस ने जयनुल की शिकायत पर मामला दर्ज किया है.

घटना के वक्त जयनुल अपने रिश्तेदार सफान के साथ मोमिनपुरा सराय के पास खरीदारी के लिए जा रहा था. अहले हदीस मस्जिद के सामने 2 युवक रास्ते पर वाहन खड़ा करके अन्य युवक से विवाद करते दिखाई दिए. सफान ने उन्हें रास्ते से वाहन हटाने को कहा. बस इसी बात से आरोपी युवक चिढ़ गए.

एक आरोपी ने चाकू निकालकर सफान के पेट और पीठ पर वार किया. जयनुल ने बीचबचाव किया तो आरोपियों ने उसे भी चाकू मारकर जख्मी कर दिया. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. आरोपी मौके से भाग निकले. दोनों का उपचार मेयो अस्पताल में चल रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here