नागपूर दि 29 नवंबर (प्रतिनीधी ) :
नागपूर जिले में पिछले 24 घंटो में कोरोना मरीजों की संख्या में कमी रही और कोरोना टेस्ट की संख्या कल के मुकाबले लगभग आधी ही रही,जिसमे ग्रामीण में सिर्फ 86 लोगो की ही कोरोना टेस्ट हुई
आज शहर में नए मरीजों की संख्या में कमी देखी गई वही ग्रामीण में कम टेस्ट के बावजूद मरीज बढ़े
पिछले 24 घंटो में नागपूर जिले में 1664 लोगो की कोरोना टेस्ट की गई(शहर 1578+ ग्रामीण 86) जिसमे 5 कोरोना पॉजिटिव मिले( शहर 1+ ग्रामीण 2+ जिले के बाहर 2का समावेश है) वही आज 0 मौत हुई जिसमे शहर में 0 और जिले के बाहर के 0 व्यक्ति का समावेश है,ग्रामीण में 0 मौत हुई। 6 लोग कोरोना को मात देकर डिस्चार्ज हुए
नागपूर जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या में कमी आई है,जिले में अब कुल 43 एक्टिव मरीज है जिसमे शहर में 36,ग्रामीण में 5 और जिले के बाहर के 2 का समावेश है







