खड़े ट्रक को मिनी ट्रक ने मारी टक्कर, ड्राइवर की मौत, हेल्पर गंभीर

0
9

नागपुर दिनांक 27 नवंबर ( महानगर प्रतिनिधि)

तेज रफ्तार मिनी ट्रक की सड़क के किनारे खड़े एक बड़े ट्रक के पीछे से जोरदार भिड़ंत हो गई. इससे मिनी ट्रक के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेल्पर बुरी तरह जख्मी हो गया. मृतक का नाम गणपतिनगर, वरनगांव, भुसावल निवासी सुनील शाम सोनवणे (50) बताया गया है जबकि जख्मी हेल्पर का नाम राजेश लक्ष्मण सुरकर (51) है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाराद्वारी निवासी सुभाष चुडामन राऊत (47) का ट्रक एमएच-30/एबी-0067 खराब होने से उसने कापसी पुलिया से थोड़ा आगे सड़क के किनारे चाय की एक टपरी के पास खड़ा किया था. इशारे के लिए उसने ट्रक का इंडिकेटर शुरू रखा था.

सुबह करीब 5.25 बजे मिनी ट्रक सीजी-15/सीवाई-2189 चला रहे सुनील ने तेज गति से आते हुए सुभाष के ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी. इससे सुनील और गंभीर जख्मी हो गया और उसने वहीं दम तोड़ दिया जबकि हेल्पर राजेश गंभीर रूप से चोटिल हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here