अंतिम संस्कार के लिए मुसलमान और सरकारी दस्तावेज के लिए हिंदू….

0
7

ड्रग्स केस में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक के निशाने पर हैं।

नवाब मलिक का आरोप है कि समीर वानखेड़े ने झूठा जाति प्रमाण-पत्र देकर आरक्षित कोटे से नौकरी पाई है। हाल ही में नवाब मलिक ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर भी जारी की थी और दावा किया कि ये तस्वीर निकाहनामे पर हस्ताक्षर करते हुए समीर दाऊद वानखेड़े की है। अब नवाब मलिक ने एक और ट्वीट किया है और दावा किया है कि ये दस्तावेज समीर वानखेड़े की मां की मौत से जुड़े हुए हैं।

नवाब मलिक ने अपने ट्वीट में समीर वानखेड़े की मां जाहेदा बानो का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया है, जिसमें उनका धर्म हिंदू लिखा हुआ है। वहीं, दूसरा दस्तावेज एक कब्रिस्तान का है, जिसमें उनकी मां का धर्म मुस्लिम बताया गया है। इन दस्तावेजों को पोस्ट करते हुए नवाब मलिक ने लिखा, ‘एक और फर्जीवाड़ा, अंतिम संस्कार के लिए मुसलमान और सरकारी दस्तावेज के लिए हिन्दू? धन्य है दाऊद ज्ञानदेव।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here