नागपुर दिनांक 14 नवंबर महानगर प्रतिनिधि
अमरावती में लगातार दो दिन हुए हिंसाचार के बाद नागपुर पुलिस एक्शन मोड में दिखाई दी देर रात उन्होंने पेट्रोलिंग की इसमें पैदल गस्त और वाहनों से नागपुर के रास्तों पर सुरक्षा का जायजा लिया गया
इस पेट्रोलिंग में नागपुर पुलिस दल के बड़े अधिकारी भी शामिल हुए, पेट्रोलिंग के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने माय भूमि न्यूज़ बातचीत करते हुए बताएं कि नागपुर में अमरावती हिंसाचार का कोई भी प्रभाव दिखाई नहीं दे रहा फिर भी पुलिस पूरी तरह अलर्ट है और नागरिकों से किसी भी अफवाह से सचेत रहने का आवाहन किया गया है






