नागपूर के लिए येलो अलर्ट जारी,अगले 72 घंटो में….

0
10

नागपूर दिनांक 5 सितंबर ( प्रतिनिधी )

महाराष्ट्र (Maharashtra) में इस हफ्ते भी बारिश का दौर जारी रहने वाला है. मौसम केंद्र मुंबई (Mausam Kendra Mumbai) ने इस हफ्ते महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की संभावना जताई है.

ऐसे में मौसम विभाग ने सोमवार को परभणी, हिंगोली, नांदेड़, लातूर, अकोला, अमरावती, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, गोंदिया, गढ़चिरौली, नागपुर, वर्धा, वाशिम और यवतमाल में येलो अलर्ट जारी किया है.

वहीं मंगलवार को धुले, नंदुरबार, नासिक, सोलापुर, परभणी, हिंगोली, नांदेड़, लातूर, उस्मानाबाद, भंडारा, चंद्रपुर, गोंदिया, गढ़चिरौली, नागपुर, वर्धा में येलो अलर्ट जारी किया है.

शुक्रवार और शनिवार को भी मौसम इसी तरह का रहेगा. दूसरी तरफ राज्य में वायु गुणवत्ता सूचकांक ज्यादातर शहरों में ‘अच्छा से संतोषजनक’ श्रेणी में दर्ज हो रहा है. इस सप्ताह भी इसी श्रेणी में रहने का अनुमान है.

 

नागपुर

नागपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. पूरे हफ्ते बादल छाए रहेंगे. सोमवार से शुक्रवार के दौरान गरज के साथ एक या दो बार बारिश हो सकती है. वहीं शनिवार को बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वायु गुणवत्ता सूचकांक 59 है, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here