नागपुर में त्योहारी सीजन को देखते हुए और पिछले 2 दिन से कोरोना के आंकड़े में आई कमी के मद्देनजर फिलहाल कोई भी सख्त निर्बंध लगाने का विचार नहीं है ऐसी घोषणा पालकमंत्री नितिन राऊत ने की
नितिन राऊत ने कहा 2 दिन से कोरोना संक्रमण संख्या में कमी देखी जा रही है और स्थिति अभी चिंताजनक नहीं है
इससे पूर्व सोमवार को राऊत ने 3 दिन के भीतर नागपुर में सख्त निर्बंध लगाने का निर्णय लिया जाएगा ऐसी घोषणा की थी, इसके विरोध में व्यापारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी थी
सख्त निर्बंध नहीं लगाने के पालकमंत्री राऊत के आज के बयान के बाद व्यापारियों को काफी राहत मिली है






