कृष्णा नागर ने गोल्ड जीत रचा इतिहास
टोक्यो पैरालंपिक में बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर (Krishna Nagar) ने गोल्ड जीत इतिहास रच दिया है. कृष्णा नागर ने मेन्स सिंगल्स के फाइनल में हांगकांग के चु मान केइ को हराया. टोक्यो पैरालंपिक में यह भारत का 5वां गोल्ड है.
इसके साथ ही टोक्यो ओलंपिक में भारत की पदकों की संख्या 19 हो गई है. भारत ने अब तक 5 गोल्ड, आठ सिल्वर और छह ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं. भारत टोक्यो पैरालंपिक में निशानेबाजी में पांच और बैडमिंटन में चार पदक जीत चुका





