केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की तबीयत खराब, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती

0
9

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को तबीयत खराब होने के चलते मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नारायण राणे इस वक्त अपनी जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान महाराष्ट्र के कई जिलों का दौरा कर रहे हैं। अपनी इसी यात्रा के दौरान उन्होंने उद्धव ठाकरे पर विवादित बयान दिया था। दरअसल नारायण राणे ने उद्धव के स्वतंत्रता दिवस के बारे में भूलने का दावा करते हुए कहा था कि ‘मैं अगर वहां होता तो कान के नीचे लगाता।’ राणे के इस बयान पर काफी बवाल हुआ।

महाराष्ट्र पुलिस ने मंगलवार दोपहर ढाई बजे नारायण राणे को चिपलून से गिरफ्तार किया था। देर रात उनकी महाड कोर्ट में पेशी हुई जहां स्वास्थ्य कारणों के चलते नारायण राणे को सशर्त जमानत दे दी गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here