बॉलीवुड के मशहूर सिंगर के के की लाइव प्रोग्राम के दौरान मौत

0
14

मनोरंजन जगत 1 जून ( प्रतिनिधी)

बॉलिवुड में एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने देने वाले सिंगर केके (कृष्णकुमार कुन्नाथ) का निधन हो गया है। केके 53 साल के थे और बताया जा रहा है कि जब उनका निधन हुआ वह कोलकाता के एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रहे थे। केके को तुरंत पास के एक हॉस्पिटल में ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि केके कोलकाता में नाजरुल मंच में परफॉर्म कर रहे थे। परफॉर्मेंस के दौरान ही वह बेचैनी महसूस करने लगे। इसके बाद उन्हें पास के CMRI हॉस्पिटल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कहा जा रहा है कि ग्रैंड होटेल की सीढ़ियों पर केके को हार्ट अटैक आया था। उनकी बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए हॉस्पिटल में रख लिया गया है।

शुरुआती जानकारी जो मिल रही है उसके मुताबिक केके का हार्ट अटैक की वजह से निधन हुआ है. लेकिन अभी डॉक्टर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. उनकी माने तो पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा. बताया जा रहा है कि केके दो दिन के कॉन्सर्ट के लिए कोलकाता आए हुए थे. उनका सोमवार को भी एक कॉन्सर्ट हुआ था. विवेकानंद कॉलेज में उन्होंने वो प्रोग्राम किया था. लेकिन दूसरे दिन कॉन्सर्ट के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और देखते ही देखते वे सभी को हमेशा के लिए छोड़कर चले गए.

केके बॉलीवुड के वो गायक थे, जिनके गाए गाने कभी पुराने नहीं होते. खुदा जाने जैसा रोमांटिक गाना हो, इट्स द टाइम टू डिस्को और कोई कहे कहता रहे जैसे डांस नंबर्स और तड़प तड़प के इस दिल से जैसे सैड सॉन्ग्स दिल में उतर जाते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here