भारत दिनांक 15 जनवरी (प्रतिनिधि)
पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों (Petrol Diesel Price) की पहले से ही मार झेल रहे देश के करोड़ों वाहन मालिकों को महंगाई की एक और डोज़ मिल सकती है. बीमा कंपनियों ने इस साल इंश्योरेंस प्रीमियम बढ़ाने (insurance premium hike) की पूरी तैयारी कर ली है. कंपनियों का इरादा थर्ड पार्टी मोटर इंश्योरेंस (Third party motor insurance) को 15 से 20 फीसदी तक बढ़ाने का है.
बीमा विनियामक व विकास प्राधिकरण (Insurance and Regulatory Development Authority of India) को बीमा कंपनियों की ओर से भेजे गए प्रपोजल में कोरोना के कारण कंपनियों को हो रहे नुक़सान को देखते हुए थर्ड पार्टी इंश्योरेंस (third party insurance) में 15 से 20 फीसदी बढ़ोतरी करने की मंजूरी देने की मांग की गई है. अगर कंपनियों की मांग मंजूर हुई तो इसका सीधा असर देश के करोड़ों वाहन मालिकों पर पड़ेगा.
भारत में करीब 25 जनरल इंश्योरेंस कंपनियां हैं. कंपनियों को उम्मीद है कि उनके प्रपोजल को इरडा हरी झंडा दे देगा. कंपनियों का मानना है कि कोरोना के कारण उनको बहुत नुकसान हो रहा है. इसी को देखते हुए थर्ड पार्टी इंश्योरेंस का मौजूदा प्रीमियम ठीक नहीं है और उन्हें घाटा हो रहा है. कुछ कंपनियां की स्थिति ऐसी हो गई है कि उनकी करदान क्षमता (solvency) उनकी प्रिस्क्राइब्ड लिमिट से भी नीचे चली गई है. थर्ड पार्टी इंश्योरेंस क्लेम में भी बढ़ोतरी हुई है. इससे भी कंपनियों पर दबाव बढ़ा है.






